केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने राहुल गाँधी पर साधा निशाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने राहुल गाँधी पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि 21वीं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि 21वीं सदी को भारत की शताब्दी बनाने के लिये भारत के बारे में संकुचित दृष्टि रखने वाले ‘घोषित वंशवादियों’ को देश से उखाड़ फेंकने की जरूरत है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने यह भी आरोप लगाया कि ‘कांग्रेस की व्यवस्था’ भारत के हितों को नुकसान पहुंचाने में सबसे आगे रही । 
नेहरू जी लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने वाले व्यक्ति थे – राहुल
इससे पहले, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कहा कि वह लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने वाले व्यक्ति थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने गत आठ वर्षों में संस्थाओं को ध्वस्त करके लोकतंत्र को कमजोर किया है।
राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब देते हुए धर्मेन्द्र प्रधान ने सिलसिलेवार ट्वीट किया । उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस की व्यवस्था लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने और भारत के हितों को सभी तरह से नुकसान पहुंचाने में सबसे आगे रही।’’
उन्होंने कहा कि 21वीं सदी को भारत की शताब्दी बनाने के लिये भारत के बारे में संकुचित दृष्टि रखने वाले ‘घोषित वंशवादियों’ को देश से उखाड़ फेंकने की जरूरत पहले से अब अधिक है।
प्रधान ने कहा कि खोखले नारे, भाई भतीजावाद, नीतिगत पंगुता, भ्रष्टाचार, घोटाले, हर एक रूपये के बदले 85 पैसे, #भारत तोड़ो… आजादी के बाद से ही कांग्रेस शासन की संस्कृति थी ।
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के ‘भारत जोड़ो’ अभियान पर कसा तंज 
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के प्रस्तावित ‘भारत जोड़ो’ अभियान पर तंज करते हुए कहा कि भारत के लोग उनको अच्छी तरह से पहचानते हैं जिनकी जुबां पर भारत जोड़ो और दिल में भारत तोड़ो की भावना है।
ज्ञात हो कि राहुल गांधी ने ट्वीट किया था, ‘‘आईआईटी, आईआईएम, एलआईसी, भेल, एनआईडी, बार्क, एम्स, इसरो, सेल, ओएनजीसी….नेहरू जी संस्था निर्माता थे, जिन्होंने हमारी लोकतांत्रिक जड़ों को मजबूत किया।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।