केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की PM मोदी को बदनाम करने के लिए New York Times की खिंचाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की PM मोदी को बदनाम करने के लिए New York Times की खिंचाई

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क टाइम्स सहित विदेशी मीडिया पर तीखा हमला करते हुए उन

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क टाइम्स सहित विदेशी मीडिया पर तीखा हमला करते हुए उन पर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाया। ट्वीट करते हुए मंत्री ने देश और प्रधान मंत्री को बदनाम करने के लिए विदेशी मीडिया को फटकार लगाई। उन्होंने कहा, न्यूयॉर्क टाइम्स ने भारत के बारे में कुछ भी प्रकाशित करते समय तटस्थता को बहुत पहले छोड़ दिया था। कश्मीर में प्रेस की स्वतंत्रता पर न्यूयार्क टाइम्स की तथाकथित राय भारत और उसके लोकतांत्रिक संस्थानों व मूल्यों के बारे में उसके दुष्प्रचार का भाग है।
भारत में प्रेस की स्वतंत्रता अन्य मौलिक अधिकारों की तरह ही पवित्र
उन्होंने कहा, न्यूयार्क टाइम्स व अन्य विदेशी मीडिया द्वारा भारत और हमारे लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदीजी के बारे में झूठ फैला रहे हैं। इस तरह के झूठ लंबे समय तक नहीं चल सकते। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘कुछ विदेशी मीडिया भारत और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ द्वेष पाल रहे हैं और लंबे समय से व्यवस्थित रूप से हमारे लोकतंत्र और बहुसंख्यक समाज के बारे में झूठ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। मंत्री ने कहा, भारत में प्रेस की स्वतंत्रता अन्य मौलिक अधिकारों की तरह ही पवित्र है।
देश को बदनाम करना कांग्रेस और राहुल गांधी की संस्कृति 
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, भारत में लोकतंत्र और हम लोग बहुत परिपक्व हैं और हमें इस तरह के एजेंडे से चलने वाले मीडिया से लोकतंत्र के व्याकरण को सीखने की जरूरत नहीं है। एनवाईटी द्वारा कश्मीर में प्रेस की आजादी के बारे में फैलाया गया झूठ निंदनीय है।
भारतीय ऐसी मानसिकता को भारत की धरती पर अपने एजेंडे को चलाने की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने कांग्रेस पर विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने का भी आरोप लगाया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस को अपना मकसद स्पष्ट करना चाहिए। विदेश जाना और अपने देश को बदनाम करना कांग्रेस और राहुल गांधी की संस्कृति है। राहुल गांधी को नफरत फैलाना बंद करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।