हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून के मौसम में भारी बारिश हुई जिसके बाद राज्य में जान और माल का काफी नुकसान हुआ। बारिश से राहत मिलने के बाद नुकसान को सही करने में ही लगे ही थे की कुदरत का कहर एक बार फिर बरस गया। प्रदेश में दोबारा निरंतर वर्षा हो रही है। कई जगह भूस्खलन हुआ जिससे प्रमुख सड़के अवरुद्ध हो गई और घर ढह गए। साथ कई लोगो की मृत्यु हो गई।
टीमें बचाव और राहत कार्यों में लगी
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा और भूस्खलन से हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। NDRF की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ राहत व बचाव कार्यों में लगी हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह दु:ख सहने की शक्ति दें। मैं घायलों के शीघ्र…
— Amit Shah (@AmitShah) August 14, 2023
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि राज्य में विभिन्न स्थानों पर जानमाल का नुकसान हुआ है। यह बेहद चिंताजनक है और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमें बचाव और राहत कार्यों में लगी हुई हैं। साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और भगवान से उन्हें दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की, और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।