शनिवार शाम पुणे पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र में मिशन 45 का रखा लक्ष्य - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शनिवार शाम पुणे पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र में मिशन 45 का रखा लक्ष्य

शनिवार शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पुणे पहुंचे। इस बीच, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री अजीत पवार,

शनिवार शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पुणे पहुंचे।  इस बीच, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, अन्य पदाधिकारियों और भाजपा के नेताओं ने शनिवार शाम को अमित शाह का गर्मजोशी से स्वागत किया।
सीआरसीएस के वेब-पोर्टल लॉन्च करने का कार्यक्रम
खबरों के मुताबिक, रविवार को अमित शाह का शहर के रामकृष्ण मल्टीपर्पज हॉल में सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज (सीआरसीएस) के वेब-पोर्टल के लॉन्च करने वाले हैं।
पार्टी की एक बैठक में भाग लेंगे अमित शाह 
इसके बाद में अमित शाह पार्टी की एक बैठक में भाग लेने की संभावना है जहां वरिष्ठ नेता उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी देंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियां शुरू ,  रखा मिशन 45 का लक्ष्य
आपको बता दे कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वही ,  महाराष्ट्र में भाजपा ने राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से 45 सीटें जीतने के लिए ‘मिशन 45’ का लक्ष्य रखा है।
देवेन्द्र फड़णवीस और अन्य लोग करेंगे अमित शाह से मुलाकात 
बता दे कि इस बीच डिप्टी सीएम देवेन्द्र फड़णवीस, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले और अन्य उनसे मुलाकात करेंगे और चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। पुणे पुलिस ने अमित शाह के दौरे के लिए सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − nine =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।