यूक्रेन संकट : राहुल गांधी ने वीडियो शेयर कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, उठाए कई सवाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यूक्रेन संकट : राहुल गांधी ने वीडियो शेयर कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, उठाए कई सवाल

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन गंगा के बीच भारत सरकार

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन गंगा के बीच भारत सरकार को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस समेत कई विरोधी दल देरी के लिए सरकार की आलोचना कर रहे हैं ।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत सरकार पर प्रभावी कदम नहीं उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। राहुल गांधी और उनके चचेरे भाई वरुण गांधी ने एक ही वीडियो को शेयर करते हुए अलग-अलग शब्दों में केंद्र सरकार की आलोचना की है।

वरुण गांधी द्वारा शेयर किए गए वीडियो को पौने सात घंटे बाद सोमवार शाम को ही शेयर करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, यूक्रेन में फंसे भारतीयों के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। फिर भी, भारत सरकार उन्हें घर लाने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठा रही है। हमेशा की तरह, पीएम एमआईए हैं।
आपको बता दें कि , राहुल गांधी और वरुण गांधी दोनों चचेरे भाई है। राहुल गांधी , देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेटे हैं। वहीं वरुण गांधी , राजीव गांधी के छोटे भाई और एक जमाने में कांग्रेस के सबसे ताकतवर नेता रहे संजय गांधी के बेटे हैं। हालांकि राजनीतिक रूप से दोनों परिवारों की राहें आज अलग-अलग है। सोनिया गांधी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष है और राहुल गांधी कांग्रेस के चेहरे हैं। वहीं वरुण गांधी और उनकी माता मेनका गांधी भाजपा से लोक सभा सांसद है। लेकिन वरुण गांधी ने पिछले कई महीनों से भाजपा की केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।