भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी का दो कुत्तों लिजो और रेक्सी ने किया स्वागत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी का दो कुत्तों लिजो और रेक्सी ने किया स्वागत

इस यात्रा में राहुल गांधी का स्वागत पालतू कुत्तों ने किया। बता दें लैब्राडोर प्रजाति के कुत्तों ने

इन दिनों राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में पूरी ताकत लगा रहे हैं। एक तरफ कई राज्यों में चुनाव हो रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी जनसभांए न करके भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। कांग्रेस इस यात्रा को कई मायनों में गंभीरता से ले रहे हैं। इस बीच भारत जोड़ो यात्रा में बड़े नेता अभिनेता शामिल हो रहे है। वहीं अब इस यात्रा में एसे मेहमान शिरकत करने पहुंचे है। जिनके बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल इस यात्रा में राहुल गांधी का स्वागत पालतू कुत्तों ने किया। बता दें लैब्राडोर प्रजाति के कुत्तों ने राहुल गांधी को गुलदस्ता भेंट किया। इन दिनों सोशल मीडिया पर ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इसकी जानकारी को लेकर कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया। दरअसल राहुल गांधी आगर मालवा में जब चाय के लिए रुके तो कुत्तों के एक जोड़े ने उनका गुलदस्ते से स्वागत किया। राहुल का स्वागत करने वाले दोनों लैब्राडोर के मालिक कांग्रेस नेता हैं। जो अपने नेता राहुल गांधी का स्वागत अलग अंदाज में करना चाहते थे। कांग्रेस नेता का नाम सर्वमित्र नाचन बताया जा रहा है। वहीं दोनों कुत्तों का नाम लिज़ो और रेक्सी है।

कांग्रेस ने ट्विटर हैंडल से किया ट्वीट
लिज़ो और रेक्सी ने चले कदम जुड़े वतन और नफ़रत छोड़ो भारत जोड़ो संदेशों के साथ गुलदस्ते की एक टोकरी ली। और इसे गांधी को सौंप दिया।कांग्रेस ने जो फोटो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को मध्यप्रदेश में दसवें दिन उज्जैन जिले के झालरा गांव से शुरू हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।