Tunisha Case : तुनिशा के बॉयफ्रेंड शीजान को बिना चपलों के कोर्ट में घसीटा गया तो लोगों ने पुलिस का किया विरोध - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Tunisha case : तुनिशा के बॉयफ्रेंड शीजान को बिना चपलों के कोर्ट में घसीटा गया तो लोगों ने पुलिस का किया विरोध

तुनिशा सुसाइड केस के गुथी अभी तक नहीं सुलझी है। सवाल ये है कि तुनिशा का मर्डर हुआ

तुनिशा सुसाइड केस के गुथी अभी तक नहीं सुलझी है। सवाल ये है कि तुनिशा का मर्डर हुआ है या तुनिशा ने खुद अपनी जान ली है और इस सवाल का जवाब ढूंढने में भी पुलिस ने भी दिन रात एक दिन कर दी है। इस बीच पुलिस का शक तुनिशा के एक्स बॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान पर सबसे ज्यादा है। 
बता दें शीजान खान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस उन्हें घसीटती हुई बिना चपलों के कोर्ट में ले जा रही है और ये बर्ताव लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया। जानकारी में मुताबिक  शीजान इस वक्त पुलिस कस्टडी में हैं। 
शीजान को बिना चपलों के पुलिस ने कोर्ट तक घसीटा 
बीते दिनों उन्हें कोर्ट में भी पेश किया गया था। इस दौरान शीजान को बिना चप्पल लेकर जाने पर लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।  तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया गया था।  शीजान 28 दिसंबर 2022 तक पुलिस हिरासत में थ। 
बीते दिनों उन्हें वसई कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उनकी रिमांड दो दिन और बढ़ा दी गई है। देखा जाते तो पुलिस के हाथ अभी शीजान  खान के खिलाफ कोई भी ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है और ऐसे में पुलिस का शीजान के साथ गलत व्यव्हार लोगों को पसंद नही आया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।