हर घर तिरंगा अभियान : मोहन भागवत ने RSS मुख्यालय पर फहराया तिरंगा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हर घर तिरंगा अभियान : मोहन भागवत ने RSS मुख्यालय पर फहराया तिरंगा

आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को यहां संघ मुख्यालय पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के प्रमुख मोहन भागवत ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शनिवार को यहां संघ मुख्यालय पर तिरंगा फहराया।
एक अधिकारी ने बताया कि नागपुर की जिलाधिकारी आर विमला दिन में आरएसएस मुख्यालय गयी और उन्होंने इस अभियान के तहत भागवत को एक तिरंगा भेंट किया। सरकार आजादी के 75 वें साल पर यह अभियान चला रही है।
यहां महल क्षेत्र में संघ मुख्यालय में भागवत एवं संघ के कुछ पदाधिकारियों के रिहायशी आवास भी हैं।
एक दिन पहले ही संघ ने अपने फेसबुक एवं ट्विटर एकाउंट में डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) बदलकर उसमें तिरंगा लगाया था।
उससे पहले सोशल मीडिया में यह प्रश्न खड़ा किया जा रहा था कि सत्तारूढ़ भाजपा के वैचारिक जनक आरएसएस ने डीपी के तौर पर तिरंगा क्यों अपलोड नहीं किया है।
प्रधानमंत्री ने नागरिकों से ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत डिस्प्ले पिक्चर के तौर पर तिरंगा की छवि अपलोड करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।