ओडिशा रेल दुर्घटना स्थल पर 51 घंटे बाद यातायात बहाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ओडिशा रेल दुर्घटना स्थल पर 51 घंटे बाद यातायात बहाल

ओडिशा में बालासोर जिले के बहनागा स्टेशन पर हुए भीषण ट्रेन हादसे के 51 घंटे बाद आज रात

ओडिशा में बालासोर जिले के बहनागा स्टेशन पर हुए भीषण ट्रेन हादसे के 51 घंटे बाद आज रात डाउन लाइन पर यातायात बहाल कर दिया गया।
बता दे कि रात करीब 10 बजे एक मालगाड़ी डाउन लाइन पर धीरे-धीरे गुजरी। मालगाड़ी में कोयला था जो हल्दिया जा रही है। वही, इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी स्टेशन के पास खड़े थे।
अप लाइन की मरम्मत का काम अभी भी चल रहा है। इसे भी कल तक यातायात के लिए खोल दिए जाने की संभावना है।
रेल मंत्री ने ट्रेन के अंत में लोको पायलट और गार्ड को हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस मौके पर रेल मंत्री थोड़े भावुक हो गए और कहा कि हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।