TOP 5 NEWS : जंतर-मंतर पर विरोध करना चाहते है किसान,जानिए क्या है वजह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

TOP 5 NEWS : जंतर-मंतर पर विरोध करना चाहते है किसान,जानिए क्या है वजह

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को जंतर-मंतर पर किसानों की महापंचायत होगी। इसमें बड़ी संख्या में

1 श्रीनगर में आतंकवादियों ने फेंका ग्रेनेड; 9 लोग हुए घायल
श्रीनगर शहर के निशात इलाके में ग्रेनेड हमला हुआ है, जिसमें 9 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को आतंकवादियों ने एक हथगोला फेंका था। उन्होंने बताया कि डल झील के किनारे मुगल गार्डन के पास यह हमला हुआ। सात घायलों को एसएचएमएस अस्पताल ले जाया गया और दो को एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती किया गया है।
2 MP में रेड अलर्ट, राज्य में भारी बारिश की चेतावनी
देश में इस समय मानसून अपने पूरे शबाब पर है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों और पूर्वी राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश के साथ बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम के बारे में भी बताया है। उधर तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र और हिमाचल में भी हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
3 जंतर-मंतर पर किसानों की महापंचायत,आंदोलन कर सकते हैं अन्नदाता
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को जंतर-मंतर पर किसानों की महापंचायत होगी। इसमें बड़ी संख्या में किसानों के आने की संभावना है। महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए किसान शनिवार से ही दिल्ली पहुंच रहे हैं। पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। 
  4 टोल प्लाजा पर मांगा आधार कार्ड तो युवक ने महिला कर्मचारी को मारा थप्पड़
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में दबंग युवक ने एक टोल कर्मी युवती के साथ बदतमीजी की और उसे थप्पड़ जड़ दिया. फिर क्या था युवती ने भी युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी. इसके बाद युवक वहां से निकला और कुछ देर बाद वो वापस अपने साथियों के साथ लौटा और टोल दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। 
5 ‘अपमानित’ आनंद शर्मा इस्तीफे के साथ दे गए चेतावनी
‘अपमान’ की बात कहत हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में अहम पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उन्होंने हमेशा कांग्रेसी रहने का दावा किया है, लेकिन यह इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। शर्मा पहाड़ी राज्य के सियासी हाल को लेकर भी कह रहे हैं कि केवर वह और उनके समर्थक ही भारतीय जनता पार्टी से लड़ सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।