TOP 5 NEWS : ट्वीट कर फंसे बॉलीवुड एक्टर KRK, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला ? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

TOP 5 NEWS : ट्वीट कर फंसे बॉलीवुड एक्टर KRK, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला ?

एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (KRK) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। केआरके को मलाड पुलिस

1 अडानी की मिली बड़ी उपलब्धि, पहली बार दुनिया के टॉप-3 अरबपतियों की लिस्ट में कोई एशियाई
भारतीय अरबपति गौतम अडानी ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। यह पहली बार है जब कोई एशियाई ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के शीर्ष तीन में शामिल हुआ है। 137 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी ने बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ दिया है और अब रैंकिंग में केवल अमेरिका के एलन मस्क और जेफ बेजोस से पीछे हैं।
2 नूर मुस्तफा को जांच से हटाया गया, कातिल शाहरुख से पक्षपात का था आरोप
अंकिता हत्याकांड में पक्षपात के आरोपों से घिरे पुलिस अधिकारी नूर मुस्तफा को केस की जांच से हटा दिया गया है। एसडीपीओ नूर मुस्तफा पर अंकिता के कातिल शाहरुख से पक्षपात और उसे बचाने की कोशिश का आरोप लग रहा था। हालांकि, उनके खिलाफ कोई ऐक्शन नहीं लिया गया है, जैसाकि भाजपा मांग कर रही थी।
3 ‘शराब’ पर मनीष सिसोदिया तो ‘खादी’ पर घिरे विनय सक्सेना
आप और भाजपा की सियासी तकरार हर दिन नया मोड़ ले रही है। आप ने सोमवार को विधानसभा में एलजी वीके सक्सेना पर घोटाले के आरोप लगाए। पार्टी का कहना है कि सक्सेना ने खादी ग्रामोद्योग आयोग का चेयरमैन रहते हुए अनियमितता बरती थी। इसके जवाब में भाजपा ने शराब नीति के बाद शिक्षा पर सरकार को घेरा। 
4 बॉलीवुड एक्टर KRK गिरफ्तार, विवादित ट्वीट के चलते हुई कार्रवाई
एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (KRK) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। केआरके को मलाड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  विवादों में रहने वाले KRK के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। कमाल आर खान अपने एक ट्वीट की वजह से मुश्किलों में फंस गए हैं. बताया जा रहा है कि केआरके के खिलाफ कार्रवाई एक विवादित ट्वीट के चलते हुई है। 
5 मूसेवाला मर्डर केस में  विदेशों में भी एक्शन शुरू, अजरबैजान में पकड़ा गया गैंगस्टर
सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के अरोपियों के खिलाफ अब विदेश में भी एक्शन लिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई को अजरबैजान में हिरासत में लिया गया है। बता दें कि सचिन बिश्नोई लॉरेंस की गैंग को बाहर से ऑपरेट करता है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि बिश्नोई गैंग के मूसेवाला की हत्या को अंजाम देने की जानकारी सचिन बिश्नोई को भी थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।