Top 10 News : चांद पर जल्द ही इतिहास रचने वाला है भारत, जानिए कब मिशन चंद्रयान-3 होगा पूरा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Top 10 news : चांद पर जल्द ही इतिहास रचने वाला है भारत, जानिए कब मिशन चंद्रयान-3 होगा पूरा

भारत चांद पर इतिहास रचने के बेहद करीब है. चंद्रयान-3 अगले कुछ ही घंटों में अब चांद पर

1  चांद पर इतिहास रचने के बेहद करीब भारत, अगले कुछ ही घंटों में यान चांद पर लैंड करने के लिए तैयार
भारत चांद पर इतिहास रचने के बेहद करीब है. चंद्रयान-3 अगले कुछ ही घंटों में अब चांद पर लैंड करने के लिए तैयार है। आपको बताद दें 23 अगस्त को शाम करीब 6 बजकर चार मिनट पर ISRO लैंडर मॉड्यूल की सॉफ्ट लैंडिंग कराने की कोशिश करेगा।  इतना ही नहीं अगर लैंडिंग ठीक होती है तो रोवर अगले कई दिनों तक चांद पर रहकर कई रहस्यों से पर्दा उठा सकता है, जो भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। लैंडिंग से पहले जानते हैं कि अब तक भारत के इस मिशन मून को लेकर क्या-क्या हुआ। 
2 नूंह के बाद बिहार में यात्रा के दौरान हुआ पथराव, 2 पक्षों के बीच जमकर हुआ टकराव
बिहार में नागपंचमी पर सोमवार को महावीरी जुलूस निकाले गए। कुछ जगहों पर महावीरी जुलूस के दौरान हिंसक झड़पों की भी खबरें सामने आई है। आगे बता दें बिहार के बगहा और मोतिहारी में तीन जगहों पर दो पक्षों में टकराव हुआ। इतना  ही नहीं  बगहा में जुलूस पर पथराव के बाद दोनों पक्ष भिड़ गई। जानकारी के आधार पर इसके बाद खूब तोड़फोड़ और आगजनी हुई। देखा जाए तो बताया जा रहा है कि बगहा के रतनमाला में सोमवार को महावीरी अखाड़े ने जुलूस निकाला था। इस दौरान उपद्रवी तत्वों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। इसके बाद दो पक्षों में हिंसा शुरू हो गई। बाइकों को आग लगा दी गई। तोड़फोड़ की गई. इस घटना में पुलिस जवान सेमत 12 लोग जख्मी हो गए। पूरे इलाके में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।
3  स्वाति मालीवाल दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंची स्पताल, बोलीं- मुझे मिलने से क्यों रोका जा रहा
 दुष्कर्म पीड़िता बच्ची और उसके परिवार से मिलने पहुंचीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल में बिताई रात के बाद अपनी एक तस्वीर साझा की है।  तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह अस्पताल के फर्श पर बैठी हुई दिख रही हैं। आगे बता दें इस तस्वीर में स्वाति मालीवाल अस्पताल के फर्श पर बैठी हुई नजर आ रही है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने अपनी इस तस्वीर को सोल मीडिया पर शेयर कर बताया कि वह कल दोपहर 12 बजे से पीड़िता बच्ची और  उसके परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए अस्पताल के बाहर बैठीं हैं।
4 यूपी के उन्‍नाव से भीषण हादसा कि खबर आ रही सामने,  हाईवे पर डिवाइडर से टकराया अनियंत्रित लोडर
उत्तर प्रदेश के कानपुर लखनऊ हाईवे पर कावंड़ियों से भरा लोडर सोमवार देर रात करीब 11:45 बजे अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। बता दें हादसे में कन्नौज जिला के 30 कावड़िये घायल हो गए। इतना ही नहीं चीख पुकार के बीच स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी नवाबगंज में भर्ती कराया।
5 अपने पैतृक गांव पहुंचे लालू प्रसाद यादव, पंच मंदिर में पत्नी राबड़ी देवी संग की पूजा-अर्चना
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज यानि मंगलवार को अपने पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे हैं। घर से कुछ ही दूरी पर स्थित पंच मंदिर में वह अपनी पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ पूजा-अर्चना कर रहे हैं।बता दें लगातार हो रही बारिश के बीच भी लालू प्रसाद यादव का काफिला फुलवरिया पहुंचते ही समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। बारिश की परवाह किए बिना समर्थक लालू प्रसाद यादव को एक झलक देखने के लिए बेकरार दिखे।
6  क्या संवैधानिक संकट का सामना कर रहा मणिपुर! कांग्रेस लगातार दे रही राज्य के ध्वस्त होने का साक्ष्य
मणिपुर में हालात सामान्य नहीं है साथ में विधानसभा का एक विशेष सत्र, जो राज्य में चल रहे जातीय संघर्ष पर चर्चा के लिए सोमवार को शुरू होना था, वह रद्द हो गया। दरअसल, राज्य सरकार के सिफारिश करने के बावजूद राज भवन की तरफ से इस संबंध में कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई, जिसके कारण भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। इसी बीच बता दें विपक्षी कांग्रेस ने इसे संघर्षग्रस्त राज्य में संवैधानिक तंत्र के ध्वस्त होने का साक्ष्य बताया है। 
7 दक्षिण अफ्रीका के लिए हुए रवाना PM मोदी, 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा 
PM मोदी दक्षिण अफ्रीकी अध्यक्षता में जोहान्सबर्ग में आयोजित होने वाले 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर 22-24 अगस्त तक दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर रहे हैं। बता दें दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति माटामेला सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर पीएम मोदी आज तीन दिवसीय 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए जोहान्सबर्ग के लिए रवाना हो चुके हैं।जानकारी के आधार पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति माटामेला सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर 15वें ब्रिक्स  शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना हो गए हैं। 
8  अफसर की दरिंदगी से लड़की की पढ़ाई हुई थी तबाह, सुसाइड करने का बना रही थी मन, पुलिस ने किया गिरफ्तार 
नवंबर 2020 से जनवरी 2021 तक आरोपित किशोरी को डरा-धमका कर दुष्कर्म करता रहा। तब वह कक्षा नौ में पढ़ाई कर रही थी। फरवरी 2021 के अंत में उसे गर्भवती होने का पता चला। तब उसकी आयु 14 वर्ष थी। मार्च में किशोरी ने आरोपित की पत्नी सीमा रानी को पूरी बात बताई। आगे बता दें दिल्ली में नाबालिग लड़की से दरिंदगी के मामले में नई जानकारी सामने आ रही है। दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत उपनिदेशक दोस्त की बेटी को डरा-धमका कर सालों से उसका यौन शोषण कर रहा था। इसका असर किशोरी के स्वास्थ्य और पढ़ाई पर पड़ रहा था। इस सब से मुक्ति पाने के लिए सुसाइड करने का मन बना चुकी थी।
9  बाइक राइड, बच्चों के साथ मस्ती के बीच लद्दाख में दिखा राहुल गांधी का अलग अंदाज
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लद्दाख के दौरे पर हैं. उन्होंने सोमवार (21 अगस्त) को भी अपने ट्रिप की कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वे बाइक राइड करते, बच्चों और अन्य लोगों से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। देखा जाए तो राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये फोटो शेयर करते हुए सोमवार को लिखा, “विनम्र, प्रिय और प्रेम से भरपूर, लद्दाख के शानदार लोग भारतीयता के सार को खूबसूरती से दर्शाते हैं। ”
10 सब्जियों की बढ़ती कीमतों के बीच महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने किया बड़ा दावा
 जापान दौरे पर गए फडणवीस ने कहा कि उनकी गृह मंत्री अमित शाह और वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से फोन पर बात हुई है। सरकार ने प्याज पर 40 फीसदी निर्यात शुल्क लगा दिया है जिसके बाद महाराष्ट्र की मंडियों में इसका काफी विरोध हो रहा है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच ट्वीट कर कहा है कि जल्द ही केंद्र सरकार 2 लाख मीट्रिक टन प्याज खरीदेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।