आज गुजरात-महाराष्ट्र मना रहे हैं अपना स्थापना दिवस, PM मोदी ने बधाई देते हुए कही यह बात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज गुजरात-महाराष्ट्र मना रहे हैं अपना स्थापना दिवस, PM मोदी ने बधाई देते हुए कही यह बात

महाराष्ट्र और गुजरात आज अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थापना

महाराष्ट्र और गुजरात आज अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को बधाई दी। उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों की समृद्धि और गुजरात की प्रगति जारी रहने की कामना भी की। मालूम हो कि वर्ष 1960 में एक मई के दिन ही महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आए थे। इससे पहले, दोनों राज्य बंबई प्रांत का हिस्सा थे।
राष्ट्र की प्रगति में महाराष्ट्र ने अतुलनीय योगदान दिया है
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, महाराष्ट्र दिवस पर राज्य के लोगों को बहुत सारी शुभकामनाएं। राष्ट्र की प्रगति में इस राज्य ने अतुलनीय योगदान दिया है। महाराष्ट्र के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्टता का परिचय दिया है। मैं राज्य के लोगों की समृद्धि की कामना करता हूं। उन्होंने मराठी भाषा में भी लोगों को बधाई दी।


गुजरात के लोगों की उनकी विभिन्न उपलब्धियों के लिए सराहना की जाती है : पीएम

एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा, गुजरात के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को ढेर सारी शुभकामनाएं। महात्मा गांधी, सरदार पटेल और अन्य महान लोगों की प्रेरणा से गुजरात के लोगों की उनकी विभिन्न उपलब्धियों के लिए सराहना की जाती है। आने वाले वर्षों में गुजरात की प्रगति जारी रहने की कामना करता हूं। अपने गृह राज्य के लोगों को प्रधानमंत्री ने गुजराती भाषा में भी बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।