Today’s Corona Update: देश में 8309 नए मामलों की हुई पुष्टि, उपचाराधीन मरीजों की संख्या में आई गिरावट

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 8,309 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 8,309 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,80,832 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,03,859 हो गई है, जो कि पिछले 544 दिनों में सबसे कम है।
236 लोगों ने गंवाई जान
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 236 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,68,790 हो गई। देश में लगातार 52वें दिन भी कोविड-19 के नए मामले 20,000 से कम आए हैं। वहीं पिछले 155 दिनों से संक्रमण के दैनिक नए मामलों की संख्या 50,000 से कम है।
उपचाराधीन मरीजों की संख्या में आई गिरावट 
मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,03,859 हो गई और यह कुल मामलों का 0.30 फीसदी है, जो कि मार्च 2020 से अब तक का सबसे कम है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 98.34 फीसदी है जो कि मार्च 2020 से सबसे ज्यादा है। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,832 की कमी आई है। 
टीकाकरण अभियान के तहत दी गयी 122.41 करोड़ से अधिक खुराक 
दैनिक संक्रमण दर 1.09 फीसदी दर्ज की गई। यह पिछले 56 दिनों से 2 प्रतिशत से कम है। वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 0.85 प्रतिशत दर्ज की गई। यह पिछले 15 दिनों से एक प्रतिशत से कम है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,40,08,183 हो गई। वहीं मृत्यु दर 1.36 फीसदी है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 122.41 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। 
जानिए भारत में अबतक क्या रहा कोरोना का हाल
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।