ब्रह्मोस मिसाइल दुर्घटना मामले में तीन अधिकारी बर्खास्त, पाकिस्तान में जाकर गिरी थी यह मिसाइल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ब्रह्मोस मिसाइल दुर्घटना मामले में तीन अधिकारी बर्खास्त, पाकिस्तान में जाकर गिरी थी यह मिसाइल

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने तीन अधिकारियों को बर्खास्त किया है। जिन्हें नौ मार्च को दुर्घटनावश ब्रह्मोस मिसाइल दागे

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने तीन अधिकारियों को बर्खास्त किया है। जिन्हें नौ मार्च को दुर्घटनावश ब्रह्मोस मिसाइल दागे जाने की घटना की उच्चस्तरीय जांच में जिम्मेदार ठहराया गया था। यह मिसाइल उस दौरान पाकिस्तान में जाकर गिरी थी। 
घटना के बाद रक्षा मंत्रालय ने जताया गहरा खेद 
जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को वायु सेना के तीन अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया जिन्हें नौ मार्च को दुर्घटनावश ब्रह्मोस मिसाइल दागे जाने की घटना की उच्चस्तरीय जांच में जिम्मेदार ठहराया गया था। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (सीओए) ने इस घटना की जांच में पाया कि तीन अधिकारियों ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन नहीं किया। उस घटना के बाद, रक्षा मंत्रालय ने गहरा खेद’’ जताया था।
गलती से दागी गई ब्रह्मोस मिसाइल
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘नौ मार्च को गलती से एक ब्रह्मोस मिसाइल दागी गई थी। इस घटना को लेकर जिम्मेदारी तय करने सहित मामले के तथ्यों को स्थापित करने के लिए गठित कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (कर्नल) ने पाया कि तीन अधिकारियों द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।’’
बयान के अनुसार, इन तीन अधिकारियों को घटना के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया गया है। केंद्र सरकार ने उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। अधिकारियों को 23 अगस्त को बर्खास्तगी के आदेश दे दिए गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।