Weird Horse Cut Hairstyle : बालों से इंसान की पर्सनालिटी अलग ही बन जाती हैं। इसीलिए लोग ऐसे हेयर स्टाइल चुनते हैं जो उनके चेहरे के आकार से मेल खाते हों। कुछ लोगों को लंबे बाल पसंद होते हैं, जबकि कुछ लोगों को छोटे बाल पसंद होते हैं। इससे उन्हें अच्छा दिखने में मदद मिलती है। महिलाएं भी ऐसा ही करती हैं। आज तक आपने कई हेयरस्टाइल (Weird Horse Cut Hairstyle) देखें होंगे, लेकिन किसी भी महिला का ऐसा हेयरस्टाइल नहीं देखा होगा। ये हेयरस्टाइल बाकि सभी से कुछ हटकर है इसी वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
वायरल हुआ ये वीडियो
Hair art. 😂 pic.twitter.com/YI7Lk4drXx
— The Best (@ThebestFigen) February 8, 2024
Courtsey : वायरल वीडियो को एक्स पर @ThebestFige नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
दुनियाभर में कई अलग-अलग हेयर स्टाइल (Weird Horse Cut Hairstyle) और हेयरकट हैं जिन्हें महिलाएं चुन सकती हैं। आपको बता दें कि दुनिया में लगभग 60 हेयर स्टाइल और कट मौजूद हैं जो महिलाएं करवाती हैं। बोल्ड पिक्सी, फ्रेंच बॉब, बॉब, कर्ल, चॉपी लोब, ना जाने कितने ही हेयर कट और हेयर स्टाइल हैं जो महिलाएं करती हैं। लेकिन क्या आपने कभी Horse Cut के बारे में सुना है?
एक वीडियो (Weird Horse Cut Hairstyle) जो ऑनलाइन बहुत वायरल हो रहा है, उसमें एक महिला ने अपने बाल इस तरह से काटे हैं कि ऐसा लग रहा है जैसे उसके सिर पर एक घोड़ा बना हुआ है। अगर आपको यकीन नहीं है तो आप खुद ही ये वायरल वीडियो देख सकते हैं।
लोगों ने दिए अपने अनोखे रिएक्शन
यह वीडियो X (ट्विटर की तरह) पर @ThebestFigen नाम के अकाउंट (Weird Horse Cut Hairstyle) से पोस्ट किया गया था। वीडियो को अब तक 16 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने पूछा- ये क्रिएटिव है, मुझे ऐसा बारबर कहां मिलेगा, मुझे यह जल्द से जल्द चाहिए? दूसरे यूजर ने लिखा- अब समय आ गया है नया हेयरकट करवाने का। तीसरे यूजर ने पूछा- ये क्या है?
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।