वैक्सीनेशन में इन नौ राज्यों ने मारी बाजी, सभी वयस्कों को लगी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

वैक्सीनेशन में इन नौ राज्यों ने मारी बाजी, सभी वयस्कों को लगी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

देश के नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18 वर्ष से अधिक की शतप्रतिशत आबादी को कोविड-19

देश में कोरोना वायरस का कहर बरकरार है। महामारी को मात देने के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। देश के नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18 वर्ष से अधिक की शतप्रतिशत आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की एक खुराक दिए जाने के साथ भारत की 75 प्रतिशत से ज्यादा वयस्क जनसंख्या को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है।
देश की वयस्क जनसंख्या में 31 प्रतिशत से अधिक लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, देश की वयस्क जनसंख्या में 31 प्रतिशत से अधिक लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है। अब तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप, सिक्किम, उत्तराखंड और दादरा एवं नगर हवेली में सभी वयस्क लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है। टीके की सबसे ज्यादा खुराक देने वाले शीर्ष पांच प्रदेशों में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है।
महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा खुराक दी गई
इसके बाद महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा खुराक दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा था, “सौ करोड़ खुराक दिए जाने के बाद, हम दूसरी खुराक देने के लिए मिशन मोड में काम करेंगे ताकि लोग कोविड-19 से सुरक्षित रहें।” मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 1,03,53,51,045 से अधिक खुराक दी गयी है। मंत्रालय ने बताया कि कोविड रोधी टीके की इस्तेमाल नहीं की गई और बची रह गई 10.85 करोड़ खुराक अब भी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।