केंद्रीय नेतृत्व की कमान संभालने का सवाल ही नहीं उठता - नायडू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केंद्रीय नेतृत्व की कमान संभालने का सवाल ही नहीं उठता – नायडू

आंध प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने स्पष्ट किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)

आंध प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने स्पष्ट किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) विरोधी मोर्चे की संभावित जीत के परिप्रेक्ष्य में प्रधानमंत्री पद के लिए उनकी कोई आकांक्षा नहीं है।

चंद्रबाबू नायडू ने यहां मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि आंध र्प्रदेश का हित उनके लिए सर्वोपरि है और अभी वह लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा विरोधी मोर्चे को एक सूत्र में बांधने का यत्न कर रहे हैं।

स्टालिन ने लोकसभा चुनाव में BJP को परास्त कर राहुल के नाम का प्रस्ताव रखा है

राज्य में तूफान की आंशका के समय तीन-तीन मुख्यमंत्रियों के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने को लेकर वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगन मोहन रेड्डी की आलोचना को खारिज करते हुए श्री नायडू ने कहा कि वह तूफान की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और उन्होंने अन्य राज्यों के संक्षिप्त दौरे पर जाने के दौरान अधिकारियों को भी निरतंर निगरानी रखने के निर्देश दिये थे।

Rahul Gandhi

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं सभी जिला कलेक्टरों के संपर्क में रहा और अभी तूफान सक्रिय नहीं है। ’’ टंडन वार्ता नननन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 14 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।