चंद्रयान-3 की सफलतापूर्व लैंडिंग पर UAE के राष्ट्रपति से प्रधानमंत्री को मिली बधाई, पीएम मोदी ने कहा मेरे भाई...... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चंद्रयान-3 की सफलतापूर्व लैंडिंग पर UAE के राष्ट्रपति से प्रधानमंत्री को मिली बधाई, पीएम मोदी ने कहा मेरे भाई……

भारत के चंद्रायन-3 ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग किया जिससे देश-विदेश से भारत को शुभकामना और बधाइयां मिल

भारत के चंद्रायन-3 ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग किया जिससे देश-विदेश से भारत को शुभकामना और बधाइयां मिल रही हैं।  बता दें  कि बुधवार 23 अगस्त के दिन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग हुई है। जिसके बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश-विदेश से मिल रहे शुभकामना-संदेशों पर नेताओं का  धन्यवाद दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार 24 अगस्त को पीएम मोदी की संयुक्त अरब अमीरात यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नह्यान से फोन पर बातचीत हुई जहां पीएम मोदी ने उनका आभार जताया।
यूएई के राष्ट्रपति को पीएम मोदी ने कहा भाई
यूएई के राष्ट्रपति से हुई बातचीत के बारे में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा मेरे भाई संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मा महिमा शेख मोहम्मद बिन जायद अल नह्यान से बातचीत करके मुझे खुशी हुई है।   भारत के मिशन चंद्रयान 3 पर उनकी शुभकामनाओं के लिए उन्हें हार्दिक धन्यवाद, इस मिशन की सफलता पूरी मानव की सफलता है।

कैसा है भारत और यूएई का संबंध?
भारत की यूएई  के साथ अभी  इस समय काफी अच्छे संबंध है।  इसी साल जुलाई के महीने  में पीएम मोदी ने यूएई की यात्रा की थी, 15 जुलाई को प्रधानमंत्री कार्यालय बोर्ड से मिले  बयान के मुताबिक भारत और UAE  के संबंध में काफी सुधार हुआ है। वर्ष 2022-23 में यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार रहा है वहीं भारत में का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।  इस्लामिक कंट्री में पीएम मोदी का नाम बढ़ते ही जा रहा है।  फ़रवरी साल 2022 में भारत पहला ऐसा देश बन गया जहां 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।