राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना है : केंद्रीय शिक्षा मंत्री - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना है : केंद्रीय शिक्षा मंत्री

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) का उद्देश्य शिक्षा को सभी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) का उद्देश्य शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना है। उद्योग मंडल ‘एसोचैम’ द्वारा बृहस्पतिवार को यहां आयोजित एक सत्र में प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार प्राथमिक स्तर पर बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने और यह सुनिश्चित करने पर काम कर रही है कि वे अपनी शिक्षा जारी रखें।
शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना
उन्होंने कहा, ”एनईपी 2020 प्राथमिक से उच्च शिक्षा स्तर तक भारत की शिक्षा प्रणाली का भविष्य है। इसका उद्देश्य किसी व्यक्ति को सर्वांगीण विकास की ओर ले जाना है। इसका उद्देश्य शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना है।”
नई शिक्षा नीति: शंकाएं, सवाल और समाधान | मध्यमत
प्रधान ने कहा कि भारत ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा ‘‘भारत के अकादमिक जगत की यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका है कि भारत का वैश्विक अगुवा बनने के लिए सही स्थान हो। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 इसकी राह बनाएगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।