सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष जारी है। इससे अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष के चलते वहां अभी भारत के साथ-साथ कई देशों के नागरिक भी फंसे हुए हैं।
बता दे कि इसी को लेकर भारतीय नागरिकों को भारत लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू किया है। इसके तहत भारतीयों को लेकर पहली फ्लाइट बुधवार को नई दिल्ली पहुंची।
करीब 2500 से अधिक भारतीय फंसे हुए। इसके तहत बुधवार रात को 360 भारतीयों को लेकर पहली उड़ान दिल्ली पहुंच गई। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लोगों ने भारत माता की जय, इंडियन आर्मी जिंदाबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।
#WATCH | ‘Bharat Mata Ki Jai’, Indian Army Zindabad, PM Narendra Modi Zindabad’ slogans chanted by Indian nationals as they arrive in Delhi from conflict-torn Sudan. pic.twitter.com/Uird0MSoRx
— ANI (@ANI) April 26, 2023
बता दे कि विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन सऊदी अरब शहर से निकासी मिशन पर नजर बनाए हुए हैं। इससे सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वतन वापस लाया गया है।
इससे पहले मुरलीधरन ने नागरिक विमान के अंदर यात्रियों के एक वीडियो के साथ ट्वीट किया कि जेद्दाह हवाईअड्डे पर 360 भारतीयों को नई दिल्ली जाने वाली उड़ान से विदा करते हुए खुशी हो रही है। वे जल्द ही मातृभूमि पहुंचेंगे और अपने परिवारों से मिलेंगे। विदेश राज्य मंत्री के वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक खास संदेश भी था।
#WATCH | A special flight, carrying 360 Indian evacuees from Sudan, lands in Delhi from Jeddah, Saudi Arabia pic.twitter.com/v7WmyR9sDm
— ANI (@ANI) April 26, 2023