आर्मी चीफ नरवणे ने नौसेना कमांडरों के सम्मेलन को किया संबोधित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आर्मी चीफ नरवणे ने नौसेना कमांडरों के सम्मेलन को किया संबोधित

थलसेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने मंगलवार को नौसेना कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित किया और सशस्त्र बलों

थलसेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने मंगलवार को नौसेना कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित किया और सशस्त्र बलों के तीनों अंगों के बीच सामंजस्य, बलों की संरचना तथा राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने के लिए ‘‘संपूर्ण राष्ट्र’’ दृष्टिकोण की जरूरत को रेखांकित किया।
सेना ने ट्वीट किया, “थलसेनाध्यक्ष जनरल एम. एम. नरवणे ने नयी दिल्ली में नौसेना कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित किया जहां उन्होंने ‘संपूर्ण राष्ट्र’ धारणा, थिएटर, बलों की संरचना, सैन्य-असैन्य संबंध और अन्य मुद्दों पर अपने विचार प्रकट किये।” रक्षा मंत्रालय थिएटर कमान की स्थापना करने के लिए काम कर रहा है।
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने भी नौसेना कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित किया। वायु सेना ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
इस चार दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत सोमवार को हुई। भारतीय नौसेना के उच्च कमांडर इस सम्मेलन में देश की समुद्री सुरक्षा स्थिति की व्यापक समीक्षा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।