Swara Controversy: स्वरा भास्कर की शादी पर भड़की साध्वी प्राची, कहा- 'उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े नहीं देखे' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Swara Controversy: स्वरा भास्कर की शादी पर भड़की साध्वी प्राची, कहा- ‘उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े नहीं देखे’

विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची अपने तीखे बयानों की वजह से हमेशा ही सुर्खियों में रहती

विश्व हिंदू परिषद  की नेता साध्वी प्राची अपने तीखे बयानों की वजह से हमेशा ही  सुर्खियों में रहती है। बता दें उन्होंने इस बार स्वरा भास्कर की शादी को लेकर विवादित बयान दे दिया है। उनका कहना है कि भारत जल्द ही हिंदू राष्ट्र घोषित होगा।  उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को घर वापसी का न्योता भी दिया है। 
 साध्वी प्राची ने बरेली के सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये सभी बातें कहीं ,ऐसा कहा जाता है कि मिंया बीबी राजी तो क्या करेगा काजी, लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर की शादी को लेकर खूब विवाद हो रहा है।बता दें काजी, मौलाना, पंडित और साध्वी सभी विरोध करने पर लगे हुए हैं।
1676894790 19
 साध्वी प्राची ने कहा कि ‘स्वरा पहले ही हिंदू विरोधी बयान देती रही हैं।लेकिन अब स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद संग शादी कर ली है।उन्होंने फहाद अहमद संग शादी करके यह साबित कर दिया है कि वह हिंदू विरोधी हैं। शायद उन्होंने श्रद्धा के शव के टुकड़े फ्रिज और सूटकेस में रखे हुए नहीं देखे।’साध्वी प्राची ने आगे कहा कि ‘अगर स्वरा ये देख लेती तो शायद वो शादी नहीं करती। पता नहीं कब स्वरा के साथ भी ऐसी ही घटना हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।