Supreme Court के न्यायमूर्ति एम आर शाह की अचानक तबीयत हुई नाजुक, इलाज के लिए दिल्ली लाया जा रहा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Supreme Court के न्यायमूर्ति एम आर शाह की अचानक तबीयत हुई नाजुक, इलाज के लिए दिल्ली लाया जा रहा

हिमाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एम. आर. शाह को विमान

हिमाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एम. आर. शाह को विमान से दिल्ली लाया जा रहा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
न्यायमूर्ति ने कहा….
अधिकारियों ने कहा कि न्यायमूर्ति शाह सीने में कुछ तकलीफ के कारण अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। सूत्रों ने बताया कि प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण अपने साथी न्यायाधीश को इलाज के लिए दिल्ली लाने के वास्ते उनसे (न्यायमूर्ति शाह से) और गृह मंत्रालय से लगातार सम्पर्क बनाये हुए हैं। न्यायमूर्ति शाह ने पिछले सप्ताह एक अवकाशकालीन पीठ की अध्यक्षता की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।