सुधांशु त्रिवेदी ने एक समारोह में संबोधन के दौरान कहा - देश धीरे-धीरे ‘दक्षिणपंथ’ की तरफ बढ़ रहा है ..... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सुधांशु त्रिवेदी ने एक समारोह में संबोधन के दौरान कहा – देश धीरे-धीरे ‘दक्षिणपंथ’ की तरफ बढ़ रहा है …..

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को कहा कि देश धीरे-धीरे ‘दक्षिणपंथ’ की तरफ बढ़

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को कहा कि देश धीरे-धीरे ‘दक्षिणपंथ’ की तरफ बढ़ रहा है और 21वीं सदी ठीक उसी तरह भाजपा की होगी जिस प्रकार 19वीं और 20वीं सदी क्रमश: ब्रिटेन और कांग्रेस की थी।त्रिवेदी यहां एक समारोह को संबोधित कर रहे थे जिसमें भारत के स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार के योगदान पर एक नाटक का मंचन किया गया।
त्रिवेदी ने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों से, भारत में दक्षिणपंथ को स्वीकारा जा रहा है। देश धीरे-धीरे दक्षिणपंथ की ओर एक रचनात्मक बदलाव देख रहा है। भविष्य हमारा है।’’भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा, ‘‘19वीं सदी ब्रिटेन की, 20वीं सदी कांग्रेस की और 21वीं सदी भाजपा की है।’’राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 12 जुलाई, 1922 को एक ब्रिटिश जेल से हेडगेवार की रिहाई के शताब्दी वर्ष के मौके पर इस नाटक का मंचन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।