कोरोना से जंग के बीच टीकाकरण अभियान जारी, राज्यों के पास 2.75 करोड़ खुराक उपलब्ध : केंद्र - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कोरोना से जंग के बीच टीकाकरण अभियान जारी, राज्यों के पास 2.75 करोड़ खुराक उपलब्ध : केंद्र

मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी

भारत में कोविड महामारी को रोकने के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी कोविड-19 रोधी टीके की 2.75 करोड़ खुराक उपलब्ध हैं।
मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से अब तक 49.85 करोड़ से अधिक खुराक की आपूर्ति की गयी है तथा 20,94,890 खुराक भेजने की प्रक्रिया चल रही है। अब तक 47,52,49,554 खुराक इस्तेमाल की गयी हैं और इनमें बर्बाद टीकों की संख्या भी शामिल हैं। देश में प्रत्येक वयस्क को मुफ्त टीके उपलब्ध कराने के लिए 21 जून से कोविड-19 टीकाकरण का नया चरण शुरू हुआ।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ हुए है तथा इस दौरान 30,549 नये मामले सामने आए है। इस बीच देश में सोमवार को 61 लाख 09 हजार 587 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 47 करोड़ 85 लाख 44 हजार 114 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।