JNU में BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर विदेश राज्य मंत्री का बयान, कहा- 'किसी को भी भारत की संप्रभुता को रौंदने की अनुमति नहीं' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

JNU में BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर विदेश राज्य मंत्री का बयान, कहा- ‘किसी को भी भारत की संप्रभुता को रौंदने की अनुमति नहीं’

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में BBC की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में BBC की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा है कि किसी को भी भारत की संप्रभुता को रौंदने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक पार्टी जो स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा होने का दावा करती है, वह देश की संप्रभुता और सुरक्षा नहीं करती है। 
देश को तोड़ने की कोशिश 
विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि जेएनयू में पहले भी कुछ तत्व थे, जो देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। अब वे एक बार फिर से परेशानी पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि पुलिस बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। वहीं, अनिल एंटोनी के इस्तीफे पर भी विदेश राज्य मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी। 
मुरलीधरन बोले- राहुल पहले कांग्रेस से नफरत दूर करें
वी मुरलीधरन ने कहा कि राहुल गांधी यह कहते हुए यात्रा निकाल रहे हैं कि देश में नफरत है लेकिन एंटनी के बेटे (अनिल के एंटनी) ऐसी नफरत से अछूते नहीं हैं। उनकी ही पार्टी के सदस्य उन्हें गालियां दे रहे हैं। राहुल गांधी को पहले कांग्रेस से नफरत दूर करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।