श्रीकांत जेना का ओडिशा कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

श्रीकांत जेना का ओडिशा कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीकांत जेना ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस के सभी पदों

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीकांत जेना ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। श्री जेना ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर प्रदेश कार्यसमिति और चुनाव समिति से अपना इस्तीफा भी दे दिया।

दरअसल श्री गांधी की ओर से श्री जेना को ओडिशा प्रदेश कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष पद से हटाकर उनके स्थान पर पूर्व मंत्री गहेश्वर बेहरा को नियुक्त किये जाने के बाद श्री जेना ने यह कदम उठाया है। वह पार्टी अध्यक्ष के निर्णय को लेकर खासे नाराज बताये जाते हैं।

चुनाव घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष पद से श्री जेना को हटाने के अगले ही दिन उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने प्रस्तावों पर ‘जनमतसंग्रह’ कराने के उद्देश्य से राज्य के विभिन्न इलाकों का दौरा करेंगे।

जांच एजेंसियों को धमका रही है कांग्रेस : भाजपा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने सुझाव दिया है कि यदि 2019 में होने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस जीतती है तो पार्टी को स्थापना काल से जुड़ अनुसूचित जाति/जनताति, एसईबीसी और अल्पसंख्यक समुदायों का एक मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री बनाना चाहिए।

श्री जेना ने कहा कि कांग्रेस को दलितों का विश्वास जीतने के प्रस्तावों को स्वीकार करने की जरूरत है और आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल दोनों को ही सत्ता से बाहर रखने के प्रयास करने होंगे।

कांग्रेस नेता ने पार्टी की अनुशासनात्मक समिति के अध्यक्ष हेमंदाना बिस्वाल के उस कथन पर गहरा ऐतराज व्यक्त किया जिसमें उन्होंने कहा कि अगर वह अपने रास्ते में सुधार नहीं करेंगे तो उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा।

श्री जेना ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल नहीं हैं बल्कि पार्टी को मजबूत करने के लिए अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और दलितों के मुद्दे को उठाने को कतई अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधि नहीं ठहराया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − fourteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।