जल्द ही चंद्रयान 3 अपनी सफल लैंडिंग करने वाला है। इस दौरान उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में विशेष ‘भस्म आरती’ की गई। इसरो (ISRO)के अनुसार चंद्रयान-3 23 अगस्त को लगभग छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है।
महाकाल के दरबार में की गई प्रार्थना हमेशा सफल होती है-यश गुरु
आपको बता दें कि उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर पूजा अर्चना का दौर जारी है। महाकालेश्वर मंदिर के पंडित यश गुरु ने बताया की भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का दूध, दही, जल, शहद, फलों के रस से स्नान कर कर प्रार्थना की गई। भस्म आरती में चंद्रयान-3 की सफलता और इस अभियान में जुड़े वैज्ञानिकों के लिए भी प्रार्थना की गई है। यश गुरु ने बताया कि महाकाल के दरबार में की गई प्रार्थना हमेशा सफल होती है।
महाकाल का धन्यवाद भी ज्ञापित किया जाएगा-आशीष गुरु
इसके साथ ही पंडित आशीष गुरु ने बताया कि चंद्रमा भगवान शिव का गहना है और उनके मस्तिष्क पर विराजमान होते हैं. भगवान महाकाल से की गई प्रार्थना हमेशा सफल होती है।भारत के लिए इतिहास रचने वाल वाला दिन है। बुधवार शाम को चंद्रयान की लैंडिंग होना है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए शाम तक पूजा अर्चना का दौर जारी रहेगा। रात्रि में शयन आरती के दौरान भगवान महाकाल का धन्यवाद भी ज्ञापित किया जाएगा।