दक्षिण पश्चिम मानसून 5 दिन की देरी से पूरे देश में पहुंचा, IMD ने दी जानकारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दक्षिण पश्चिम मानसून 5 दिन की देरी से पूरे देश में पहुंचा, IMD ने दी जानकारी

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पांच दिन की देरी के बाद, मंगलवार को पूरे

दिल्ली में गर्मी का सामना कर लोगों ने अब बारिश होने के बाद राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि मानसून अपने सामान्य समय से 16 दिन की देरी से दिल्ली पहुंचा है। बीते 19 वर्षों में मानसून के आगमन में यह सबसे अधिक विलंब है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पांच दिन की देरी के बाद, मंगलवार को पूरे देश में छा गया। 
आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में आठ जुलाई को पहुंच जाता है। सोमवार को मानसून दिल्ली को तरसता छोड़कर अपने आखिरी पड़ाव जैसलमेर और गंगानगर जिलों तक पहुंच गया था। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अनेक हिस्सों में बारिश हुई जिसके बाद मौसम विभाग ने मानसून के दिल्ली आगमन की घोषणा कर दी।
आईएमडी ने कहा, ‘‘पिछले चार दिन से बंगाल की खाड़ी से नमी वाली पुरवाई हवाओं के चलने से बादलों का दायरा बढ़ गया और कई स्थानों पर बारिश हुई। दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ गया है और दिल्ली, उत्तर प्रदेश के बाकी स्थानों, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत देश के बाकी बचे हिस्सों में दस्तक दे चुका है।’’ मौसम विभाग ने कहा, ‘‘दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य तारीख आठ जुलाई से कुछ विलंब से, 13 जुलाई को पूरे देश में पहुंचा है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।