विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की मुंबई में होने जा रही बैठक में होंगी शामिल सोनिया गांधी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की मुंबई में होने जा रही बैठक में होंगी शामिल सोनिया गांधी

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी मुंबई में विपक्षी दलों के साथ बैठक में शामिल होंगी। इसमें 24

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी मुंबई में विपक्षी दलों के बैठक में शामिल होंगी। इसमें 24 से अधिक दल शामिल होने वाले हैं। जून में पहली बार पटना में एक साथ आने के बाद यह बैठक तीसरी बार होगा। गांधी विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की इस सप्ताह मुंबई में होने जा रही बैठक में शामिल होंगी और इसमें विपक्ष के गठबंधन का ‘लोगो’ जारी किया जाएगा। पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने सोमवार को यह जानकारी दी। भाजपा विरोधी गठबंधन के प्रमुख नेता 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई के उपनगर में एक आलीशान होटल में जुटेंगे। ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) ‘इंडिया’ में 24 से अधिक दल शामिल हैं। पटना में जून में पहली बार एक साझा मंच पर एकत्र होने के बाद से विपक्षी दलों की यह तीसरी बैठक होगी।
अपने एजेंडा पर भी चर्चा करेंगे
पटोले ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सोनिया गांधी मुंबई में ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में शामिल होंगी।’’ उन्होंने कहा कि उस दौरान गठबंधन का आधिकारिक ‘लोगो’ जारी किया जाएगा और विपक्षी दलों के नेता 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अपने एजेंडा पर भी चर्चा करेंगे। गठबंधन की दूसरी बैठक जुलाई में बेंगलुरु में हुई थी, जिसमें इसे ‘इंडिया’ नाम दिया गया था। इसका गठन 2024 के संसदीय चुनावों में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का मुकाबला करने के लिए किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।