सोनिया गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को बताया भारतीय राजनीति का परिवर्तनकारी क्षण, जानें और क्या कहा .... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सोनिया गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को बताया भारतीय राजनीति का परिवर्तनकारी क्षण, जानें और क्या कहा ….

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा भारतीय राजनीति के

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी की भारत जोड़ो  यात्रा भारतीय राजनीति के लिए परिवर्तनकारी क्षण है और यह पार्टी के संगठन के लिए संजीवनी का काम करेगी।उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत के मौके पर भेजे अपने संदेश में यह भी कहा कि उनकी पूरी भावना इस यात्रा के साथ है।
चिकित्सीय जांच के लिए विदेश में हैं सोनिया
सोनिया गांधी ने कहा,  यह गौरवशाली विरासत वाली हमारी महान पार्टी के लिए ऐतिहासिक अवसर है। मुझे उम्मीद कि यह हमारे संगठन के लिए संजीवनी का काम करेगा।उन्होंने कहा, यह यात्रा भारतीय राजनीति के लिए परिवर्तनकारी क्षण है।गौरतलब है कि सोनिया गांधी चिकित्सीय जांच के लिए विदेश में हैं। हाल ही में उनकी मां का निधन हुआ है।कन्याकुमारी में कांग्रेस की एक सभा के साथ ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की औपचारिक शुरुआत हुई। राहुल और 118 अन्य ‘भारत यात्री’ बृहस्पतिवार को विधिवत पैदल मार्च की शुरुआत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।