सोनिया और राहुल ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सोनिया और राहुल ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने द्रौपदी मुर्मू के देश की राष्ट्रपति निर्वाचित होने

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने द्रौपदी मुर्मू के देश की राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें बृहस्पतिवार को बधाई दी।
सोनिया ने एक बयान में कहा, ‘मैं निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई और शुभकामनायें देती हूं। मैं उनसे जल्द ही मुलाकात करने की उत्सुक हूं।’
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘द्रौपदी मुर्मू जी को भारत का 15वां राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं।’’
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को पराजित किया है, और वह देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।