संसद में राहुल गांधी के बयान पर स्मृति ईरानी का जवाब, कहा- 'आज सदन में भारत माता की हत्या की बात पर कांग्रेस ताली बजा....' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

संसद में राहुल गांधी के बयान पर स्मृति ईरानी का जवाब, कहा- ‘आज सदन में भारत माता की हत्या की बात पर कांग्रेस ताली बजा….’

मणिपुर भारत का अंग था है और रहेगा। मैं आज गांधी परिवार से पूछना चाहती हैं कि जम्मू-कश्मीर

मणिपुर भारत का अंग था है और रहेगा। मैं आज गांधी परिवार से पूछना चाहती हैं कि जम्मू-कश्मीर के विभाजन के समय कहां थे। उन्होंने, कांग्रेस अनुच्छेद 370 वापस लगाने की बात करती है, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, भारत मां की हत्या की बात करने वाले कभी भी तालियां नहीं बजाते है। स्मृति ईरानी ने भाजपा शासनकाल के दौरान हुए कार्यो का उल्लेख किया, उन्होंने कहा, आज हर व्यक्ति के पास खुद का बैंक खाता है, हमारी सरकार ने शौचालाय बनवाए ताकि महिलाओं को शौच के लिए बाहर खुले में न जानें पड़े, मोदी सरकार ने गरीब जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं लाई, जैसे लोग अपना खुद का रोजगार खुल सके।
 जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर किया हमला 
स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि इन लोगों की सरकार में महिलाओं पर हुए अत्याचार हुए, महिलाओं का बलात्कार हुआ, हिंसा की क्रूर घटनाएं सामने आई थीं। इन घटना पर कांग्रेस कभी क्यों नहीं बोलती है। उन्होंने राजस्थान की लड़की के साथ गैंग रेप और फिर जलाने की घटना को लेकर राज्य में  महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए, अगर गांधी परिवार में हिम्मत है तो जम्मू-कश्मीर के हिंदू के बारे में लोगों को बताए। कांग्रेस कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार पर कुछ नहीं बोलती। आज जो लोग महिला के बारे में बात कर रहे हैं।
राहुल के बयान पर ईरानी ने किया पलटवार
स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कहते हैं, भारत एक आवाज है, भारत हमारी जनता की आवाज है, दिल की आवाज है। उस आवाज की हत्या अपने मणिपुर में की। इसका मतलब भारत माता की हत्या आपने मणिपुर में की, आपने भारत को मार डाला। मणिपुर के लोगों को मार रहे हो। तुम देशद्रोही हो, तुम देशभक्त नहीं हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।