हाल ही में द्रोपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति चुना गया है। ऐसे में विवादों का सिलसिला भी तेज हो गए है। बता दें एक बार फिर द्रोपदी मुर्मू को लेकर विवादित बयान सामने आया है, जिसको लेकर BJP अब कांग्रेस पर हमलावर हो रही है। वहीं दूसरी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहने का मामला उठाया और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग की।
सीतारमण ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग की
श्रीमती सीतारमण ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद यह मामला उठाते हुए कहा कि लोकसभा के कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने श्रीमती मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी ’ने कहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता ने जानबूझकर श्रीमती मुर्मू का अपमान किया है।
कांग्रेसी नेता ने जानबूझकर श्रीमती मुर्मू का अपमान किया -सीतारमण
श्रीमती मुर्मू आदिवासी, वंचित और दलित समाज का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह राज्य में मंत्री, राज्यपाल और सांसद रही हैं। यह उनका जानबूझकर अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रपति पद और देश का अपमान है। श्रीमती सीतारमण ने मांग की कि कांग्रेस अध्यक्ष को इसके लिए देश और राष्ट्रपति से क्षमा याचना करनी चाहिए।