कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिन्दू योद्धा छत्रपति शिवाजी की 392वीं जयंती के मौके पर उन्हें नमन कर कहा कि अहंकार व अन्याय के सामने निडरता ही सबसे प्रभावशाली हथियार है। राहुल गांधी ने शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट कर कहा, “वीर, पराक्रमी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें सादर नमन। अहंकार और अन्याय के सामने निडरता ही सबसे प्रभावशाली हथियार है।” राहुल से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति एम वैंकया नायडू ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
वीर, पराक्रमी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
अहंकार और अन्याय के सामने निडरता ही सबसे प्रभावशाली हथियार है। pic.twitter.com/fZAmaOWMhh— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 19, 2022
गृहमंत्री शाह ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि
राहुल के अलावा गृहमंत्री अमित शाह ने भी उन्हें याद करते हुए लिखा, “धर्म ध्वज रक्षक छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्र के प्रेरणा पुरुष हैं। उन्होंने धर्म, राष्ट्रीयता, न्याय और जनकल्याण के स्तम्भों पर सुशासन की स्थापना कर भारतीय वसुंधरा को गौरवांवित किया। शिव-जयंती पर अद्भुत शौर्य और देशभक्ति की अद्वितीय प्रतिमूर्ति के चरणों में वंदन करता हूं।”
धर्म ध्वज रक्षक छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्र के प्रेरणा पुरुष हैं।
उन्होंने धर्म, राष्ट्रीयता, न्याय और जनकल्याण के स्तम्भों पर सुशासन की स्थापना कर भारतीय वसुंधरा को गौरवांवित किया।
शिव-जयंती पर अद्भुत शौर्य और देशभक्ति की अद्वितीय प्रतिमूर्ति के चरणों में वंदन करता हूँ। pic.twitter.com/dJw7ZcS83V
— Amit Shah (@AmitShah) February 19, 2022
छत्रपति शिवाजी भारत के स्वाभिमान का प्रतीक है : सीएम बोम्मई
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी को भारत के स्वाभिमान का प्रतीक बताया है। कर्नाटक मराठा कल्याण संघ द्वारा यहां आयोजित शिवाजी जयंती समारोह में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा मुगल साम्राज्य के खिलाफ शिवाजी की वीरता को याद करते हुए बोम्मई ने उन्हें एक बहादुर योद्धा बताया, जिन्होंने पूरे भारत की रक्षा की। शिवाजी महाराज भारत के स्वाभिमान के प्रतीक हैं। वह भारत की एकता और अखंडता का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी वीरता के कारण ही भारत में हिंदू धर्म जीवित रह सका है। वह पूरे देश के हैं, समाज के सभी वर्गो के हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता के बीच शिवाजी के आदशरे को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।