शशि थरूर का केंद्र पर हम, बोले-देश का मौजूदा नेतृत्व समावेशिता का महत्वपूर्ण सबक भूल चुका है

शशि थरूर ने अपनी किताब ‘प्राइड, प्रिजुडिस एंड पंडिट्री’ के विमोचन के मौके पर कहा कि यह संसदीय

कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि देश का मौजूदा नेतृत्व समावेशिता का महत्वपूर्ण सबक को भूल चुका है। कांग्रेस नेता ने अपनी किताब ‘प्राइड, प्रिजुडिस एंड पंडिट्री’ के विमोचन के मौके पर यह बात कही। थरूर ने कहा कि यह संसदीय प्रणाली की एक खामी है जो ‘‘विभाजन करने वालों के लिए अवसर पैदा करती है।’’ 
तिरुवनंतपुरम के सांसद थरूर ने कहा, ‘‘एक बात जो मैं (देश के) वर्तमान नेतृत्व के बारे में कहूंगा वह यह है कि वह समावेशिता का महत्वपूर्ण सबक भूल चुका है। मुझे लगता है कि जब आप सरकार के प्रमुख बन जाते हैं या आप देश की सरकार बन जाते हैं तो आपको सभी लोगों का प्रतिनिधित्व करना होता है, न कि केवल अपने संकीर्ण राजनीतिक हित पर ध्यान दिया जाता है।’’

‘आत्मनिर्भर भारत’:19 नवंबर को मेड इन इंडिया रक्षा उपकरणों को सशस्त्र सेनाओं को सौंपेंगे पीएम मोदी

शशि थरूर ने कहा, ‘‘अगर सत्ता में पांच साल या उससे अधिक समय किसी विशेष विचारधारा को लागू करने के ‘‘अथक प्रयास’’ में खर्च कर देते हैं तो आप देश का अच्छा नहीं कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह व्यवस्था की एक और खामी है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।