शशि थरूर की महिला सांसदों सग सेल्फी हुई वायरल, कैप्शन लिखा- कौन कहता है लोकसभा आकर्षक जगह नहीं?

सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र का पहला दिन हंगामे वाला रहा. सभी की नजरें तीन खेती कानून

सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र का पहला दिन हंगामे वाला रहा. सभी की नजरें तीन खेती कानून को निरस्त करने वाले विधेयक पर बनी हुई थीं। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस के दिग्गज नेता का एक ट्वीट वायरल होने लगा। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जो बेहद ही खूबसूरत है, लेकिन उन्होंने ऐसा कैप्शन लिख दिया है कि लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं।
शशि थरूर ने किया था ये ट्वीट

दरअसल, सोमवार यानी आज ये संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हुई है और इसी के साथ शशि थरूर ने संसद परिसर से एक तस्वीर की है, जिसमें उनके साथ कई महिला सांसद भी हैं। इन सांसदों में बशीरहाट की सांसद नुसरत जहां, करूर से सांसद एस जोथिमनी, पटियाला की सांसद परनीत कौर, बारामती की सांसद सुप्रिया सुले, दक्षिण चेन्नई की सांसद थमिजाची थंगापांडियन और जादवपुर की सांसद मिमी चक्रवर्ती शामिल हैं।
शशि थरूर ने क्या लिखा कैप्शन 
ट्वीट में दिख रहा है कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने यह फोटो ली थी जो थरूर ने पोस्‍ट की। फोटो में TMC की ही नुसरत जहां, कांग्रेस की प्रिनीत कौर और ज्‍योतिमणि, DMK की सुमति और NCP की सुप्रिया सुले नजर आ रही हैं। थरूर ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘कौन कहता है कि लोकसभा काम करने की एक आकर्षक जगह नहीं है? आज सुबह अपने छह साथी सांसदों के साथ…’
कई लोगों को पसंद नहीं आया ट्वीट?
थरूर के ट्वीट की भाषा कई लोगों को पसंद नहीं आई. खासतौर से ‘आकर्षक’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर काफी यूजर्स आपत्ति जता रहे हैं। राष्‍ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने लिखा कि ‘आप संसद में उनके (महिला सांसदों) योगदान का अपमान कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए ट्वीट किया।
विवाद बढ़ा तो थरूर ने मांगी माफी
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद थरूर ने माफी मांग ली. उन्‍होंने कहा कि सेल्‍फी मजाकिया अंदाज में ली गई थी और उन्‍होंने (महिला सांसदों) ने मुझसे उसी अंदाज में ट्वीट करने को कहा था। आई एम सॉरी अगर कुछ लोगों को बुरा लगा हो लेकिन मैं वर्कप्‍लेस पर ऐसे मेल-मिलाप के प्रदर्शन में शामिल होकर खुश था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।