Viral News: 15 साल की लड़की को एक रात सपना आया जहां उसे कोई कह रहा था कि मुझे जिंदा दफना दिया गया है मुझे बाहर निकालो। इसके बाद लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड संग मिलकर उसकी कब्र खोद डाली। ये कोई फिल्म का सीन नहीं बल्कि ब्राजील से आई एक खबर है।
बॉयफ्रेंड संग मिलकर खोदी कब्र
दरअसल, ये मामला ब्राजील का बताया जा रहा है, जहां एक 15 साल की लड़की ने अपने 21 वर्षीय बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कोकलज़िन्हो डी गोइआस कब्रिस्तान में लाजारो बारबोसा डी सूसा नाम के एक अपराधी की कब्र खोद दी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक जिस शख्स की कब्र खोदी गई है, वह दो साल पहले ब्राजील में छह लोगों की जान ले चुका था। 32 वर्षीय बलात्कारी ने क्लाउडियो विडाल और उसके दो बेटों की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने विडाल की पत्नी, 43 वर्षीय क्लियोनिस मार्क्स को किडनैप कर लिया और फिर उसे भी जान से मार दिया।
एक घर में लगाई थी आग
Viral News: वो लोगों के घरों में घुसकर उन्हें ड्रग्स देता था। यहां तक की उसने एक घर और कई गाड़ियों में आग भी लगाई थी। उसके इस आतंक का अंत 9 जुलाई, 2021 में उसकी सास के घर के बाहर हुआ जहां पुलिस ने उसे गोली मार दी थी। लेकिन इससे पहले उसने दो पुलिस अधिकारियों की हत्या की थी।
लड़की का कबूलनामा
बता दें, सूसा को उसके परिजनों ने कोकलज़िन्हो डी गोइआस कब्रिस्तान में दफनाया था। जहां लड़की ने उसकी कब्र खोदी थी। लड़की का कब्र खोदते हुए वीडियो भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। वहीं लड़की ने अपने कबूलनामे में बताया कि उसके सपने में हत्यारा सूसा आया था। वह मदद के लिए चिल्ला रहा था कि वह जिंदा है। वह सूसा की मदद करने गई थी। लड़की ने कहा कि उसे एक बार नहीं कई बार सूसा सपने में दिखा था।
अधिकारियों के मुताबिक, घटना के बाद सूसा की खोपड़ी चोरी हो गई थी। समझा जाता है कि उनके शरीर का बाकी हिस्सा वहीं था। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल स्पष्ट था कि वही थी जिसने कब्र को लूटा था। रिपोर्ट के मुताबिक किशोरी के कपड़ों पर कब्र की गंदगी थी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।