संजय सिंह ने कहा- 10 साल में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल किया, गुजरात के लोगों के शुक्रगुजार हैं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

संजय सिंह ने कहा- 10 साल में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल किया, गुजरात के लोगों के शुक्रगुजार हैं

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी ने महज

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी ने महज 10 साल में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल किया और इसके लिए उन्होंने गुजरात की जनता का शुक्रिया अदा किया।सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी के नेताओं ने कड़ी मेहनत की और “हम गुजरात के लोगों के शुक्रगुजार हैं जिनकी वजह से हमें यह पहचान मिली।”
राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने में कामयाब रही AAP 
उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “आप सिर्फ 10 साल में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने में कामयाब रही। यही इस पार्टी के विकास की गति है। हमें गुजरात में करीब 35 लाख वोट मिले। सभी नेताओं ने कड़ी मेहनत की और गुजरात के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया।”उन्होंने कहा, “गुजरात को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है, फिर भी आप 35 लाख वोट हासिल करने में कामयाब रही।”
निर्वाचन आयोग ने कहा…… 
भाजपा गुजरात में भारी जीत की ओर अग्रसर दिखाई दे रही है क्योंकि नवीनतम रुझानों से पता चलता है कि पार्टी इस महीने की शुरुआत में राज्य की 182 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में 155 सीटों पर आगे चल रही थी।कांग्रेस 18 सीटों पर बढ़त के साथ काफी पीछे दूसरे स्थान पर है जबकि आम आदमी पार्टी छह सीटों पर आगे चल रही है।निर्वाचन आयोग ने कहा कि एक निर्दलीय समेत तीन सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।