आजादी पर सोनिया का सलाम! केंद्र पर कसा तंज- मोदी सरकार स्वतंत्रता सेनानियों को तुच्छ करने में लगी हुई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आजादी पर सोनिया का सलाम! केंद्र पर कसा तंज- मोदी सरकार स्वतंत्रता सेनानियों को तुच्छ करने में लगी हुई

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आजादी के 75 साल पूरा होने के मौके पर सोमवार को देशवासियों को

आजादी के 76 वर्ष पूरे होने पर सोनिया गांधी औपचारिक तौर से कहा है कि देश को भारत की आजादी के शुभ अवसर पर जनता को शुभकनाएं दी और इसके साथ- साथ मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए स्पष्ट किया कि देश ने पिछले 75 सालों में कई बड़ी उपलब्धि हासिल की। हालांकि, आज की ‘आत्ममुग्ध सरकार’ स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ साबित करने पर तुली हुई है।
सोनिया गांधी के अनुसार, ‘‘भारत ने अपने दूरदर्शी नेताओं के नेतृत्व
1660541329 yyyyy
 जानकारी के मुताबिक उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पिछले 75 साल में भारत ने अपने प्रतिभाशाली भारतवासियों की कड़ी मेहनत के बल पर विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी सहित सभी क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय पटल पर एक अमिट छाप छोड़ी है।’’
सोनिया गांधी के अनुसार, ‘‘भारत ने अपने दूरदर्शी नेताओं के नेतृत्व में एक ओर जहां स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था स्थापित की, वहीं प्रजातंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत बनाया। इसके साथ-साथ भारत ने भाषा-धर्म-संप्रदाय की बहुलतावादी कसौटी पर सदैव खरा उतरने वाले एक अग्रणी देश के रूप में अपनी गौरवपूर्ण पहचान बनाई है।’’
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘राजनीतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों
जानकारी के मुताबिक उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘हमने बीते 75 वर्षों में अनेक उपलब्धियां हासिल कीं, लेकिन आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ साबित करने पर तुली हुई है, जिसे कदापि स्वीकार नहीं किया जा सकता है।’’
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘राजनीतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर कोई भी गलतबयानी तथा गांधी-नेहरू-पटेल-आज़ाद जी जैसे महान राष्ट्रीय नेताओं को असत्यता के आधार पर कठघरे में खड़ा करने के हर प्रयास का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।