एस गुरुमूर्ति ने केरल में बाढ़ का संबंध सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश से जोड़ा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एस गुरुमूर्ति ने केरल में बाढ़ का संबंध सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश से जोड़ा

एस गुरुमूर्ति ने एक और ट्वीट में लिखा, वे भारतीय बुद्धिजीवियों के ढ़ोंग पर अचंभित हैं, जिन्होंने लोगों

केरल में आई भयानक बाढ़ से पूरा राज्य जलमग्न है। इस भयानक बाढ़ में अभी तक कई लोगों की जाने जा चुकी है। लाखों लोग बेघर हो गए हैं। सेना, नौसेना, वायु सेना और एनडीआरएफ के जवान राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाया जा रहा है। लैंडस्लाइड और बाढ़ से अब तक 324 लोगों की जान जा चुकी है। लोग अपने घर-बार छोड़ कर राहत शिवर में पहुंच रहे है। कुछ दिन पहले राजनाथ सिंह ने केरल का जायजा लिया और कहा केरल की स्थिति बहुत ही खराब है। वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित केरल के लोगों को उनके ‘‘जीवटता’’ के लिए सलाम किया और आज कहा कि देश इस समय राज्य के साथ पूरी दृढ़ता के साथ खड़ा है।

उन्होंने बाढ़ प्रभावित कुछ क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। केंद्र ने 500 करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया। इसके अलावा कई राज्‍यों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। वही इस पूरी तबाही को लेकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। भारतीय रिजर्व बैंक के बोर्ड डायरेक्टर एस गुरुमूर्ति ने भारी बारिश और बाढ़ के तार सबरीमाला मंदिर में महिलाओं का प्रवेश से जोड़े हैं। गुरुमूर्ति ने ट्वीट कर कहा कि, “सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश को यह देखना चाहिए कि क्या केरल में विनाशकारी बारिश और सबरीमाला मामले में जो हो रहा है, उसके बीच कोई संबंध है? यहां तक कि अगर लाखों में से किसी एक मौके के साथ भी इसका संबंध होता है तो लोग अयप्पा के खिलाफ मुकदमा को पसंद नहीं करेंगे।”

बाढ़ग्रस्त केरल के लिए विभिन्न राज्यों ने की सहायता राशि की घोषणा

यह उन्होंने हरी प्रभाकरण द्वारा केरल में बाढ़ को लेकर किए गए एक ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए लिखा। प्रभाकरण ने लिखा है, “भगवान से उपर कोई नियम नहीं है। यदि आप भगवान के ऊपर कोई कानून नहीं है, … यदि आप सभी को मंदिर में प्रवेश की अनुमति देते हैं, तो वह हर किसी से इनकार करता है।” एस गुरुमूर्ति ने एक और ट्वीट में लिखा, वे भारतीय बुद्धिजीवियों के ढ़ोंग पर अचंभित हैं, जिन्होंने लोगों की आस्था को मिटा दिया। 99% भारतीय भगवान में विश्वास करते हैं। उदारवादी, धर्मनिरपेक्ष, बुद्धिजीवियों सहित 100% लोग ज्योतिष में विश्वास करते हैं। नास्तिक करुणानिधि के अनुयायियों ने उनके लिए प्रार्थना की।

PM मोदी ने बाढ़ प्रभावित केरलवासियों के जज्बे को किया सलाम

मैं उन लोगों में से हूं जो भगवान की ओर देखते हैं लेकिन ज्योतिष नहीं! बता दें कि पेशे से चार्टेड अकाउंटेड, स्वदेशी जागरण मंच के सह-संयोजक और लंबे समय तक संघ से जुड़े रहने वाले एस गुरुमूर्ति को कुछ समय पहले ही भारतीय रिजर्व बैंक के डॉयरेक्टर बोर्ड में शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।