रोबर्ट वाड्रा से 2024 का बताया प्लान, कहा - 'प्रियंका गांधी को संसद में होना चाहिए - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रोबर्ट वाड्रा से 2024 का बताया प्लान, कहा – ‘प्रियंका गांधी को संसद में होना चाहिए

2024 के लोकसभा चुनाव बेहद कि करीब है ऐसे में आपको बता दें कि अब प्रोयंका गांधी के

2024 के लोकसभा चुनाव बेहद कि करीब है ऐसे में आपको बता दें कि अब प्रोयंका गांधी के पति रोबर्ट वाड्रा प्रियंका गांधी के लिए बोलते हुए नजर आए है। देखा जाए तो  प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में चुनाव प्रचार का नेतृत्व किया, दोनों राज्यों में कांग्रेस को जीत मिली। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी जल्द ही बड़ी भूमिका में नजर आ सकती हैं। इससे पहले उन्हें यूपी का प्रभारी बनाया गया था। 
 प्रियंका गांधी जल्द ही बड़ी भूमिका में नजर आ सकती हैं
हालांकि, राज्य में हार के बाद उन्होंने हिमाचल और कर्नाटक का रुख किया। इतना ही नहीं अब कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी पत्नी प्रियंका गांधी की तारीफ करते हुए कहा है कि उनमें सांसद बनने की सभी योग्यताएं हैं। वाड्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी को संसद में रहना चाहिए, वह बहुत अच्छा काम करेंगी। उन्होंने आगे कहा, ‘अगर वह संसद में जाएंगी तो मुझे खुशी होगी। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी उन्हें स्वीकार करेगी और उनके लिए एक अच्छी योजना तैयार करेगी. वाड्रा के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल, कहा जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 2024 का अगला लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 16 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।