प्रियंका गांधी के मिशन 2024 का रॉबर्ट वाड्रा ने किया एलान, क्या कहा जानिए - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका गांधी के मिशन 2024 का रॉबर्ट वाड्रा ने किया एलान, क्या कहा जानिए

2024 का अगला लोकसभा चुनाव कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लड़ सकती हैं पति रॉबर्ट वाड्रा के एक इंटरव्यू

2024 का अगला लोकसभा चुनाव कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लड़ सकती हैं पति रॉबर्ट वाड्रा के एक इंटरव्यू से इसके संकेत मिले हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी के अंदर संसद में जाने के लिए सारी खूबियां हैं। वाड्रा ने कहा, मुझे लगता है कि वो (प्रियंका गांधी) संसद में होनी चाहिए। निश्चित ही उन्हें लोकसभा में होना चाहिए। उनके पास सारी खूबियां हैं। वो संसद में बहुत बढ़िया काम करेंगी। वह वहां (लोकसभा) होने की योग्यता रखती हैं। 
अगर प्रियंका गांधी  संसद जाती हैं तो मुझे खुशी होगी- रॉबर्ट वाड्रा
उन्होंने आगे कहा, अगर वो संसद जाती हैं तो मुझे खुशी होगी। उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस पार्टी उन्हें स्वीकार करेगी और उनके लिए बढ़िया योजना तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि मैं अपने नाम के लिए लड़ता रहूंगा। अगर वो मेरा नाम लेंगे तो मैं उनसे सवाल करता रहूंगा। इसके लिए उन्हें सबूत देने होंगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो उन्हें माफी मांगनी पड़ेगी.लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रॉबर्ड वाड्रा की तस्वीर दिखाई थी। 
वाड्रा ने ईरानी पर पलटवार किया 
वाड्रा ने ईरानी पर पलटवार करते हुए कहा, मणिपुर में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है और एक मंत्री, जिसके पास महिलाओं और बच्चों का विभाग है, वो मेरा नाम ले रहीं हैं, जो संसद का सदस्य भी नहीं है। स्मृति ईरानी ने कहा था, “ये कब से अडानी अडानी कर रहे हैं, थोड़ा अब मैं भी बोल दूं। फोटो मेरे पास भी है। अगर अडानी इतने ही खराब हैं तो जीजाजी (रॉबर्ट वाड्रा) उनके साथ क्या कर रहे हैं?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।