Republic Day : पहली बार 'गणतंत्र दिवस' पर ऊंट सवार महिलाओं का दस्ता भी होगा शामिल, देखें अनोखी तस्वीरें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Republic day : पहली बार ‘गणतंत्र दिवस’ पर ऊंट सवार महिलाओं का दस्ता भी होगा शामिल, देखें अनोखी तस्वीरें

26 जनवरी हर भारतीय के लिए खास है क्योंकि इसी दिन हमे हमारा संविधान मिला था। इसी के

26 जनवरी हर भारतीय के लिए खास है क्योंकि इसी दिन हमे हमारा संविधान मिला था। इसी के साथ इस दिन भारत अपना दुनिया के आगे शक्ति प्रदर्शन भी करता है , हालांकि अभी तक इस शक्ति प्रदर्शन में महिलाओं की भूमिका ना के बराबर थी, लेकिन मोदी सरकार के आने बाद महिलों की गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में देश में सीमा सुरक्षा बल का पहला ऊंट सवार महिला दस्ता आगामी गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार पुरूष ऊंट दस्ते के साथ राजपथ की परेड में हिस्सा लेगा। 
दुनिया का पहला महिला ऊंट सवार दस्ता इस बार गणतंत्र दिवस में होगा सवार 
 जानकारी के मुताबिक इस बीएसएफ वूमेन कैमल काॅन्टीजेन्ट को राजस्थान फ्रंटियर के ट्रेनिंग सेंटर और बीकानेर सेक्टर ने तैयार किया है। यह दुनिया का पहला महिला ऊंट सवार दस्ता है। यहा तक की महिला ऊंट सवार दस्ते की ड्रेस डिजाइन भी अद्भुत और खास तरह की है। कहा जा रहा है की इसे खासतौर पर विख्यात डिजाइनर राघवेंद्र राठौड़ ने तैयार किया है। महिला ऊंट सवार दस्ता आकर्षक और ग्लोरियस राजसी पोशाक के साथ पहली बार आने वाली 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को नई दिल्ली में होने वाली परेड में हिस्सा लेंगे। खास और बड़ी बात ये है कि इस बार महिला ऊंट दस्ते में 20 से ज्यादा बीएसएफ की महिला पर्सनल सवार होंगी। 
बता दें इस महिला ऊंट दस्ते ने हाल ही में पहली बार अमृतसर में हुई बीएसएफ की रेजिंग डे परेड में भी हिस्सा लिया था। इन दिनों राजपथ में इसकी काॅन्टीजेन्ट पुरुषों की काॅन्टीजेन्ट के साथ मिलकर रिहर्सल कर रही है। डिजाइनर राघवेंद्र राठौर की बनाई गई महिला प्रहारियों की वर्दी भारत के कई कीमती शिल्प रूपों का प्रतिनिधित्व करती है, जो देश के विभिन्न हिस्सों में में तैयार की जाती हैं। बता दें केवल ऊंट का दस्ता ही नहीं और भी दस्तों में अब महिलाओं की भूमिका गणतंत्र दिवस की परेड में बढ़ती जा रही है। अब आखिरी में देखना ये होगा की इस बार परेड को और क्या-क्या खास होने वाला है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।