NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा को मिला तीन साल का सेवा विस्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा को मिला तीन साल का सेवा विस्तार

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा को तीन साल का सेवा विस्तार दिया गया है। उन्हें

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा को तीन साल का सेवा विस्तार दिया गया है। उन्हें अगले तीन वर्षो के लिए पुनः आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शुक्रवार देर शाम इस संबंध में अधिसूचना जारी कर जानकारी दी।
अधिसूचना के अनुसार रेखा शर्मा की महिला आयोग के पद पर पुन: नियुक्ति अगले तीन वर्ष के लिए होगी। यह नियुक्ति आज शनिवार यानी सात अगस्त 2021 से प्रभावी मानी जाएंगी। अधिसूचना में कहा गया है, ‘ केंद्र सरकार रेखा शर्मा को राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष के रूप में 07.08.2021 से तीन वर्ष की अवधि तक, अथवा 65 वर्ष की आयु तक, अथवा आगामी आदेश तक, इनमें से जो भी पहले हो, के लिये पुन: मनोनीत करती है।’ 
रेखा शर्मा के प्रयासों के कारण ही कोविड-19 महामारी के दौरान महिलाओं के लिए एक वॉट्सऐप नंबर जारी किया गया था, ताकि वे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।