राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण को लेकर भाजपा ने कहा - नहीं पड़ेगा कोई असर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण को लेकर भाजपा ने कहा – नहीं पड़ेगा कोई असर

राहुल गांधी एक बार फिर पूरे भारत में लंबी यात्रा पर जा रहे हैं। इस बार वह पश्चिम

राहुल गांधी एक बार फिर पूरे भारत में लंबी यात्रा पर जा रहे हैं। इस बार वह पश्चिम से पूर्व तक विभिन्न राज्यों का दौरा करेंगे, जो गुजरात से शुरू होकर मेघालय तक जाएगा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से भारत जोड़ो यात्रा पर निकलने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अपने भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में राहुल गांधी पश्चिम से पूर्व तक के राज्यों की यात्रा करेंगे। राहुल गांधी की यह यात्रा गुजरात से शुरू होकर मेघालय तक जाएगी। कांग्रेस राहुल गांधी की पहली भारत जोड़ो यात्रा को उम्मीद से कहीं ज्यादा सफल करार देते हुए जोर-शोर से भारत जोड़ो यात्रा के इस दूसरे चरण की तैयारी कर रही है।
इस यात्रा से कोई प्रभाव पड़ने नहीं जा रहा  – भाजपा
2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के रणनीतिकार राहुल गांधी की यात्रा को भले ही महत्वपूर्ण मान रहे हो लेकिन भाजपा इस यात्रा को बहुत ज्यादा तवज्जों देने के लिए तैयार नहीं है। भाजपा का यह मानना है कि भारत जोड़ो यात्रा निकाल कर राहुल गांधी अपने आपको राजनीतिक रूप से परिपक्व करने की कोशिश कर रहे हैं और यह एक असफल कोशिश है। भाजपा का यह भी कहना है कि इस यात्रा से कोई प्रभाव पड़ने नहीं जा रहा है।
सिर्फ कुर्सी की चिंता है
मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल के बांकुरा से लोक सभा सांसद सुभाष सरकार ने कहा कि विपक्ष को देश की जनता की भलाई और देश की जनता के विकास से कोई मतलब नहीं है। उन्हें केवल विरोध करने से मतलब है और सिर्फ कुर्सी की चिंता है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत जोड़ो यात्रा का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। राहुल गांधी का हाल सारे देश को पता लग गया है, सारे देश की जनता ने देख लिया है। जो सदन से जाते समय फ्लाइंग किस दे सकते हैं, वह भला क्या कर सकते हैं? इसलिए इस भारत जोड़ो यात्रा का कोई मतलब नहीं है और इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।