'नाम अधीर लेकिन दिमाग हो गया बधीर', रामदास अठावले का कांग्रेस नेता पर तंज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘नाम अधीर लेकिन दिमाग हो गया बधीर’, रामदास अठावले का कांग्रेस नेता पर तंज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी करने को लेकर लोकसभा से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी विवादों में हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी करने को लेकर लोकसभा से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी विवादों में हैं। सत्ताधारी बीजेपी चौतरफा से कांग्रेस पर हमलावर है। गुरुवार को इस मुद्दे को लेकर सदन में ज़ोरदार हंगामा हुआ। इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भी अधीर रंजन चौधरी पर हमला बोला।
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी का नाम है अधीर लेकिन उनका दिमाग हो गया है बधीर। वे अपना दिमाग इसी तरह चलाते हैं जिससे पूरे देश का अपमान होता है। राष्ट्रपति पद का उन्होंने अपमान किया है। राष्ट्रपति महिला का उन्होंने अपमान किया है। उनको अपना पद छोड़ना चाहिए।

School Recruitment Scam: पार्थ को पश्चिम बंगाल सरकार ने किया बर्खास्त, TMC ने चटर्जी को पार्टी के सभी पदों से हटाया

दरअसल, कांग्रेस नेता ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का उपयोग किया, जिसको लेकर बीजेपी बुरी तरह भड़क गई है। कांग्रेस नेता की टिप्पणी को लेकर बीजेपी सदस्यों ने गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में हंगामा किया और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग की। 
विवाद पर अधीर की सफाई
टिप्पणी पर विवाद खड़ा होने एक बाद कांग्रेस नेता ने सफाई पेश करते हुए कहा कि उनके मुंह से चूकवश एक शब्द निकल गया और बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह इसे उठा रही है। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रपति मुर्मू से माफी मांगेंगे। लेकिन इन पाखंडियों (BJP) से माफी नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।