कृषि कानूनों की वापसी का बिल लोकसभा में हुआ पारित, टिकैत बोले- यह तो होना ही था… आंदोलन रहेगा जारी

गाजीपुर बॉर्डर पर डटे भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के आंदोलनकारियों ने घर वापसी से इंकार किया है।

तीनों विवादित कृषि कानूनों के निरस्तीकरण का बिल लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच पारित हो गया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने संबंधी कृषि विधि निरसन विधेयक 2021 पेश किया, जिसे विपक्ष की लगातार जारी मांग के बीच बिना किसी चर्चा के पारित कर दिया गया। वहीं दूसरी तरफ 1 साल से अधिक समय से सीमा पर बैठे किसानों का प्रदर्शन अब भी जारी है।
किसानों ने घर वापसी से किया इंकार 
गाजीपुर बॉर्डर पर डटे भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के आंदोलनकारियों ने घर वापसी से इंकार किया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘केंद्र सरकार चाहती है कि देश में कोई आंदोलन ही न हो। उन्होंने कहा कि हम एमएसपी समेत तमाम अन्य मुद्दों पर किसी चर्चा के बिना आंदोलन से नहीं हटेंगे।’ टिकैत ने कानूनों की वापसी के बिल को लोकसभा से मंजूरी मिलने पर कहा कि यह तो होना ही था। 
आंदोलन की समाप्ति के सवाल पर दिया यह जवाब 
किसान आंदोलन खत्म करने के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि फिलहाल आंदोलन समाप्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि एमएसपी कानून समेत कई अन्य मुद्दों पर बात किए जाने की जरूरत है और जब तक सरकार उन पर चर्चा नहीं करती है, हम आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। टिकैत ने कहा कि लोकसभा से 3 कानूनों की वापसी के बिल पारित होने को हम उन 750 किसानों को समर्पित करते हैं, जो आंदोलन करते हुए शहीद हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।