राजनाथ ने भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस घड़ियाल के चालक दल से बात की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजनाथ ने भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस घड़ियाल के चालक दल से बात की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस घड़ियाल के चालक दल के साथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस घड़ियाल के चालक दल के साथ बातचीत की। यह पोत राहत सामग्री पहुंचाने के लिए श्रीलंका में है।
नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि बातचीत के दौरान सिंह ने भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति के अनुरूप भारतीय नौसेना के प्रयासों की सराहना की।

अधिकारियों ने कहा कि रक्षा मंत्री सिंह ने भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति और निकटतम समुद्री पड़ोसी श्रीलंका के साथ देश के सदियों पुराने प्रगाढ़ संबंधों पर बल दिया।
एक अधिकारी के अनुसार राहत सामग्री के साथ आईएनएस घड़ियाल के श्रीलंका पहुंचने पर खुशी जाहिर करते हुए रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि यह जरूरत के वक्त अपने मित्रों के साथ खड़े रहने की भारत की सदियों पुरानी परंपरा के अनुरूप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।